घोरावल/रामगढ़। दो थाना क्षेत्रों में रविवार को अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करयाया गया। हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिय गया। घोरावल : धनावल गांव में रविवार शाम साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बेलवनिया गांव निवासी मुहम्मद हारून (23), सायरा (40) व हीरावती (48) को सीचसी में भर्ती कराया गया। हारून ने बताया कि आवश्यक कार्य से वह सभी बाइक से शाहगंज गए थे। वापसी के दौरान पन्ना मोड़ पर अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में बाइक फिसल गई। रामगढ़ : पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियरा पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पन्नूगंज निवासी प्रदीप (30) और मनीष (28) घायल हो गए। दोनों बरईल की तरफ जा रहे थे। सीएचसी चतरा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।