फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परमिट की हेराफेरी करने के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। धोखाधड़ी कर सरकारी राजस्व को चूना लगाने के पांच आरोपियों को ओबरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर अवैध रुप से परमिट जारी कर सरकारी प्रशमन शुल्क की चोरी, सरकारी धन के गबन और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ ओबरा डाॅ. चारु द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस की टीम वांछितों की तलाश में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 18 आईएसटीपी मप्र, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, तीन जिल्द जीएसटी इनवाइस रसीद, पांच मोबाइल, दो बाइक और 1.48 लाख रुपये नकदी बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों में डाला बस्ती निवासी राकेश कुमार सिंह, वरुण त्रिपाठी, चोपन मेन मार्केट निवासी आशीष साहनी, डाला निवासी राजेश पटेल व अशोक कुमार मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें