फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैकों परियोजना की पहली इकाई अनुरक्षण केलिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लैंको अनपरा ताप विद्युत गृह की 600 मेगावाट की पहली इकाई 11 फरवरी की रात से 35 दिनों तक मरम्मत के लिए बंद कर दी गई है। लैंको प्रबंधन के अनुसार इस इकाई को समयानुसार पूर्णतया अनुरक्षण कराने के लिए बंद की गयी है। बुधवार को दूसरी इकाई से पूर्ण क्षमता से 576मेवा विद्युत उत्पादन जारी रहा। जबकि अनपरा अ परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता की तीनों इकाइयों से 508 मेगावाट एवं अनपरा ब परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता की दोनों इकाइयों से 952 मेगावाट विद्युत उत्पादन जारी रहा। अनपरा डी की एक इकाई टरबाइन के जनरेटर में आग लगने से बंद चल रही है। जबकि अन्य दूसरी इकाई वृहद अनुरक्षण के लिए बंद है। प्रदेश में बुधवार को बिजली की मांग 14 हजार मेगावाट से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें