फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले रचाया प्रेम विवाह, फिर दहेज के लिए पीटकर निकाला, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। पहले प्रेम विवाह रचाया। आरोप है कि महज दो साल बाद दहेज की मांग को लेकर पिटाई कर मायके पहुंचा दिया गया। अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर बदनाम किया जा रहा है। पिछले सप्ताह पीड़िता ने एसपी अभिषेक वर्मा से पुलिस लाइन पहुंचकर गुहार लगाई थी। उनके निर्देश पर घोरावल पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवरतनपुर निवासी हसन ने 09 जुलाई 2018 को प्रेम विवाह किया था। दो साल बाद दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। सास नीलू और ससुर विनोद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो बेटियां पैदा हो गई इसके बाद भी प्रताड़ना जारी रहा। अक्तूबर 2025 में उसकी पिटाई कर उसके मायके पहुंचा दिया गया। अब उसका पति इंस्टाग्राम-फेसबुक पर एआई जनित आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो पोस्ट कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में लगा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें