फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लैक लिस्टेड हुई फर्म, छह लाख रुपये जमानत राशि भी होगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मानकविहीन सामानों की आपूर्ति करने वाली फर्म पर बृहस्पतिवार की देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। टेंडर निरस्त करते हुए उसके समस्त भुगतान पर रोक लगा दी गई। करीब छह लाख रुपये की जमानत राशि व अर्नेस्ट मनी भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने फर्म संचालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की इस योजना के तहत इस बार ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सभी स्थानों पर सामग्री आपूर्ति का टेंडर नई दिल्ली के अजमेरी गेट की संस्था मेसर्स इंडस्टि्रयल वेंचर्स लिमिटेड ने हासिल किया था। जेम पोर्टल के माध्यम से हुए टेंडर में फर्म ने सबसे कम 7600 रुपये में सभी 19 तरह के सामान विवाह समारोह में नवदंपती को देने पर सहमति जताई थी। इसके लिए शासन ने दस हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया था। सबसे कम दर होने के कारण दिल्ली की फर्म को टेंडर मिला। सामानों के आपूर्ति की बारी आई तो घपलेबाजी शुरू हुई। तय मानक की बजाय घटिया सामान दिए गए। इसकी पोल तब खुली, जब 30 जनवरी को घोरावल ब्लॉक में महिलाओं ने चांदी की जगह गिलट की पायल-बिछिया देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो सिर्फ पायल-बिछिया ही नहीं नौ तरह के सामानों में गड़बड़ी पकड़ी गई।
तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार की देर रात जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी फर्म के विरुद्ध जालसाजी, विश्वास का आपराधिक हनन, लोकसेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने भी इसमें तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, केस दर्ज होने के बाद विभागीय स्तर पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए उसकी ओर से जमा जमानत राशि को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि फर्म ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और शासन की छवि को धूमिल करने की मंशा के साथ कार्य किया है। लिहाजा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए करीब पांच लाख रुपये की जमानत राशि व एक लाख रुपये अर्नेस्ट मनी जब्त की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें