फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में आधी रात वारदात: घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली , अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Mar 2022 09:33 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के  कजीयारी गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात एक बजे नंदू पुत्र चुलई को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब नंदू बाथरूम के लिए घर से बाहर निकला। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल नंदू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के मांची थाना क्षेत्र के एक गांव में देर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के कजीयारी गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात एक बजे नंदू पुत्र चुलई को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब नंदू बाथरूम के लिए घर से बाहर निकला।

विज्ञापन


बदमाशों ने लाइट काट कर तीन राउंड गोलियां चलाई। एक गोली नंदू के हाथ में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोगों की नींद खुल गई। अनहोनी की आशंका में शोर मचाने के साथ ही घर के बाह दौड़ पड़े। यह देख हमलावर फरार हो गये।

इसके बाद  नंदू के परिजनों घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को दी। रात में ही ग्रामीणों की मदद से पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर सीओ आशीष मिश्रा का कहना है कि गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें