फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 108 पेटियों में भरे थे सात लाख के पटाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आबादी के बीच पटाखे का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बरामद पटाखे करीब सात लाख रुपये के हैं। इन्हें 108 पेटियों में रखा गया था।
विज्ञापन

दशहरा और दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों की खेप मंगाई गई थी। इसे लाइसेंसी गोदाम के बजाए आबादी के बीच स्थित मकान में रखा गया था। सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को अंबेडकरनगर मोहल्ले में दबिश दी। दो स्थानों से पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित पटाखे बरामद किए थे। इसे कोतवाली लाकर मिलान किया गया। कुल 108 पेटियों में सात लाख के पटाखे रखे गए थे। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि इस मामले में मेन चौक निवासी चंदन केशरी, उसके भाई जितेंद्र केशरी, अंबेडकरनगर निवासी मनीष केशरी और मनोज केशरी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।
छह लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी
पटाखों के असुरक्षित भंडारण को लेकर अग्निशमन विभाग ने छह लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया है। उन्हें शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए सुरक्षा इंतजाम बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी लाइसेंसधारक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हैं। जिले में कुल 16 लोगों को पटाखा कारोबार का स्थायी लाइसेंस जारी हुआ है। इसमें राॅबर्ट्सगंज के आठ, घोरावल में 5, पन्नूगंज में दो और दुद्धी में एक लाइसेंस धारक है।
विज्ञापन

पटाखों के भंडारण के लिए गोदाम आबादी से दूर रखने, फायर एक्सटिंग्यूशर, आसपास धूम्रपान न करने के बोर्ड सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य है। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में संचालित अधिकांश गोदामों में इन मानकों का पालन नहीं हो रहा है। अग्निसुरक्षा अधिकारी करन यादव ने बताया कि छह लाइसेंस धारकों को नोटिस देकर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें