फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के समीप शुक्रवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखा हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकानदार नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तुर्रा चौराहे के समीप स्थित रामलीला स्टेज के पीछे उनका बिजली के सामान का गोदाम बना हुआ है। शुक्रवार की भोर में लगभग चार बजे अज्ञात परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। पड़ोसी रमेश यादव के घर में धुआं भरने लगा तो वह बाहर निकले और देखा कि गोदाम से आग की लपट उठ रही है। सूचना पाकर गोदाम मालिक नरेंद्र प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। पड़ोस व आस-पास के लोगों ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझानी शुरू की। सूचना पाकर हिंडाल्को का फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत से आग को पूरी तरह से बुझाया। दुकान मालिक के मुताबिक गोदाम में रखे पंखे और वायरिंग के सामान जलकर राख हो गए। समय रहते सूचना मिलने से काफी सामान जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें