केकराही। कर्मा थाना क्षेत्र के भगौती गांव में रविवार की रात खाना बनाने के दौरान चिंगारी से बुद्धन यादव के घर में आग लग गई। इससे वह मामूली रूप से झुलस गया। उसकी पत्नी दुखनी देवी रात में खाना बना रही थी। उसी दौरान आंधी चलने से चूल्हे की चिंगारी से कच्चे घर में आग लग गई। यह देख गांव वाले शोर मचाने लगे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसी प्रकार से ग्रामीणों की मदद से जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल से पानी चलाकर आग बुझाई गई। आग से घर में रखे दो कुंतल गेहू व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। समान हटाने में बुद्धन यादव भी मामूली रूप से झुलस गया। ग्राम प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि संबंधित लेखपाल को इसकी सूचना दे दी गई है।