डाला क्षेत्र में जली कार को देखते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी मोड़ पर सोमवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार अबूझ हाल में जलकर खाक हो गई। अचानक जलती कार को देख आसपास के लोगों ने कार मालिक व पुलिस को सूचना दी। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का फायर ब्रिगेड बुलाकर लोगों ने आग पर काबू पाया। कार मालिक पप्पू सिंह ने बताया कि लालबत्ती सेक्टर सी मोड़ के समीप वह कार खड़ी कर गए थे। रात बारह बजे के बाद अचानक आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।