फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झोपड़ी में संचालित दो दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 पीजी कालेज के समीप एक झोपड़ी में संचालित सब्जी व किराने की दुकान में रविवार की दोपहर अबूझ परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटों ने दोनों दुकानों को जलाकर खाक कर दिया। इससे दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से नगर पंचायत के टैंकर ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। सब्जी दुकानदार संतोष जयसवाल ने बताया कि वह सुबह राबर्ट्सगंज मंडी सब्जी लेने को गए थे। आग किन परिस्थितियों में लगी इसकी जानकारी नहीं है। जबकि संजय शाह की किराने की दुकान करीब एक माह से बंद चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें