निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना के बॉयलर के पास ऊपर कटिंग करने के दौरान सोमवार की शाम चिंगारी से एक पोकलेन में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग की घटना देख मौजूद दर्जनों कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर आग बुझाने में सफलता हासिल कर लिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। कर्मचारी निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना के बॉयलर के ऊपर कटिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नीचे खड़ी पोकलेन पर चिंगारी गिरने से आग लग गयी। हालांकि इस आग की घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।