चोपन थाना अंतर्गत सलखन फॉसिल्स पार्क में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। वनकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिया। पार्क में घूमने आए कुछ सैलानियों ने सिगरेट पीकर झाड़ियाें में फेंक दिया था, जिससे आग लग गई। धुंआ उठने पर तत्काल चौकीदार ने उच्चाधिकारियाें को सूचना दी। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई।