फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार मंजिला इमारत में भडक़ी आग, दंपती-बच्चे सात झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के विंध्यनगर में स्थित एक व्यवसायिक कांप्लेक्स में शनिवार को आग लग गई। घटना में दंपती और बच्चों समेत सात से अधिक लोग झुलस गए। कई अचेत भी हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सिंगरौली के डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विंध्यनगर थाना क्षेत्र में आरडीसीसी कांप्लेक्स मौजूद है। चार मंजिला कांप्लेक्स के नीचे व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं। ऊपरी हिस्से में कई परिवार रहते हैं। शनिवार की शाम इसी कांप्लेक्स में आग लग गई। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए पूरे बिल्डिंग को आगोश में ले लिया। इसके चलते एक परिवार के कई सदस्यों सहित कुछ और लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। नगर निगम के एक और एनटीपीसी परिसर के सीआईएसएफ अग्निशमन इकाई के पांच वाहनों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इमारत में फंसे लोगों को विंध्यनगर पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने बाहर निकाला। मकान में दम घुटने से लोग अचेत हालत में हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना में ये आए चपेट में
शक्तिनगर। विंध्यनगर स्थित कांप्लेक्स में आग लगने की घटना में धीरेंद्र कुशवाहा (35), रूपेश कुशवाहा (32), शोभा कुशवाहा (32) पत्नी धीरेंद्र कुशवाहा, खुशबू पत्नी रूपेश, अनुष्का (13), स्मृति (11), अथर्व (07) सभी पुत्र-पुत्री धीरेंद्र कुशवाहा, रिकेश (07) पुत्र रूपेश घायलों में शामिल हैं। कुछ अन्य लोग भी चपेट में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें