फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनसीएल निगाही खदान की ड्रैग लाइन मशीन में भड़की आग

विज्ञापन
एनसीएल की निगाही कोयला खदान में आग लगने से ड्रैग लाइन मशीन से उठता धुआं।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की निगाही कोयला खदान में संचालित बजरंग ड्रैगलाइन में सोमवार को आग भड़क उठी। हालांकि हादसे में कोई ऑपरेटर या अन्य कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। आग मशीन के पैनल में भड़की और तेजी से फैल गई। घटना के समय ड्रैगलाइन वर्किंग मोड में थी। सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पानी के छिड़काव की व्यवस्था की। मशीन के विशाल आकार और पैनल तक पहुंचने में कठिनाई के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा, लेकिन काफी मशक्कत के बाद इसे बुझा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस घटना के बाद खदान में मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ कर्मचारियों ने रखरखाव में लापरवाही की बात कही। इस मामले पर संबंधित अधिकारी कुछ बोलने से बचते रहे। जानकारों के अनुसार ड्रैगलाइन जैसी मशीनें ओपन कास्ट कोयला खदानों की सबसे महत्वपूर्ण मशीनों में से एक हैं। इनकी कीमत क्षमता और मॉडल के आधार पर लगभग 800 से 1500 करोड़ रुपये तक होती है। मशीन के लंबे समय तक बंद रहने से खदान के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि पैनल में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक स्पेयर पार्ट्स स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत में समय लग सकता है। फिलहाल तकनीकी टीम आग लगने के कारणों के जांच के साथ नुकसान का आकलन कर रही है और मशीन को जल्द से जल्द दोबारा चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें