फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन में शौचालय पूर्ण नहीं तो एफआईआर

Thu, 12 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : file Photo
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र की 80 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालयों को पूर्ण कराने का निर्देश बुधवार को हुई साप्ताहिक बैठक में दिया गया। इसे पूर्ण न कराने की दशा में एफआईआर कराई जाएगी। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में बीडीओ आशाराम पटेल ने सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन के बढ़े लाभ के सापेक्ष जल्द से जल्द पात्रों की सूची जमा करा दी जाए। किसी भी दशा में कोई छूटने ना पाए।कहा कि ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या ना रहे और उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर हल कराएं। जहां समस्या हो रही है उसकी सूचना तत्काल फोन से दें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमनाथ चौबे ने कहा शौचालयों की डिजिटल डायरी तैयार करें, जिसमें उसकी फोटो संलग्न हो।कहा कि 15 दिनों में शौचालय पूर्ण न करने वालों के खिलाफ  एफआईआर कराई जाएगी। कहा कि हर काम गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराया जाना चाहिए।बैठक में पवन सिंहए केके सिंहए आशा यादवए ह्रदय नारायण सिंहए शैलेश सिंहए दीपक सिंह समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें