फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दूसरे के नाम से फाइनेंस कराया टीपर, कब्जा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बर गांव में दूसरे के नाम से फाइनेंस कराए गए टीपर वाहन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बर गांव निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिविल स्कोर कम होने के कारण उन्होंने अपने मित्र शिवनारायण उर्फ छोटेलाल के नाम से टीपर वाहन फाइनेंस कराया था। आरोप है कि उन्होंने वाहन की डाउन पेमेंट के रूप में 4.80 लाख रुपये जमा किए और किस्तें भी अपने खाते से भरते रहे। अब तक वह करीब 15.21 लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं। पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय पहले शिवनारायण ने टीपर को अपने कब्जे में ले लिया और वापस मांगने पर देने से इनकार कर दिया। 27 जुलाई को वाहन मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवनारायण के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें