फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धंधरौल जलाशय में मछली पकड़ने के विवाद में दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। धंधरौल जलाशय में अवैध मछली पकड़ने के विवाद में विशेष एससी-एसटी न्यायालय के आदेश पर रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस को जवाबी प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। मामले में पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। धंधरौल बांध छावनी निवासी रामगून ने विशेष सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी) न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 18 दिसंबर 2025 को वह अपने साथियों के साथ जलाशय की गश्त कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग अवैध रूप से करीब पांच क्विंटल मछली पकड़ते मिले। आरोप है कि एक आरोपी कलीम खां को मछली के साथ पकड़कर छावनी लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले कलीम खां के समर्थन में लाठी-डंडा और चाकू से लैस लोग छावनी पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की, चाकू से हमला कर रामगून और सूर्यकांत को घायल कर दिया। पकड़े गए आरोपी और करीब पांच क्विंटल मछली को छुड़ाकर ले गए। शिकायत के बावजूद पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। तब न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया गया। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस को बीएनएस की धाराओं एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत जवाबी एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसओ भैया एसपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें