सोनभद्र/ओबरा। ओबरा थानाक्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी स्थित एक खदान में ओवरवर्डेन (कोयले का ऊपरी हिस्सा/अधिभार) हटवाने का काम करवाने के बाद तय रकम में से 58.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में ओबरा पुलिस ने पेटीदारों की तहरीर पर तीन खदान संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने गत जुलाई माह में एसपी अभिषेक वर्मा से शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं राकेश सिंह उर्फ बीआरबी, राज सुशील पासवान, पप्पू खान और राहुल पांडेय ने बताया कि वे पार्टनर के रूप में बिल्ली मारकुंडी स्थित ओएमएक्स पत्थर खदान में ओवरबर्डन हटाने का कार्य कर रहे थे। ओएमएक्स कंपनी के संचालकों से यह तय हुआ था कि किए गए कार्य का लगभग 50 प्रतिशत भुगतान हर सप्ताह किया जाएगा और बाकी पैसा बाद में दिया जाएगा। 17 अप्रैल 2023 से काम शुरू किया गया, जिसके लिए फाइनेंस पर तीन पोकलेन मशीनें खरीदी गईं।