फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डॉक्टर दंपती और मेडिकल कॉलेज की ब्लॉक ए नोडल समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव के मामले में प्रसूता के पति ने डॉक्टर दंपती, मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक ए की नोडल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हिनौती निवासी संतोष पटेल का आरोप है कि उनकी पत्नी विभा शाक्य के प्रसव के दौरान उन्हें कूटरचित अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट उपलब्ध कराकर पत्नी की जान को खतरा बताया गया। आरोप है कि रुपये वसूलने के लिए यह रिपोर्ट तैयार की गई। आपत्ति जताने और विधिक नोटिस देने पर उन्हें धमकी भी दी गई। वहीं, डॉ. आरपी सिंह ने आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि अधिवक्ता ने स्वयं स्वीकार किया है कि उनके अस्पताल से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ होकर गए थे। उन्होंने किसी तरह की धमकी देने या प्रसव और उपचार के दौरान अतिरिक्त रुपये लेने से इन्कार किया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई कूटरचित रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। डॉ. सिंह के अनुसार, वादी गलत आरोप लगा रहा है और उन पर वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नेशनल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. आरपी सिंह, डॉ. नेहा सिंह राना, उनके पति डॉ. अखिलेश पटेल और मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक एवं ब्लॉक ए की नोडल डॉ. मुक्ता सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें