फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेला देखकर लौट रहे दोस्तों की पिटाई मामले में आठ के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज थानाक्षेत्र के लिलारी मोड़ पर शिवरात्रि के समय बाइक सवार दो युवकों को रोककर पिटाई किए जाने के मामले में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें चार नामजद और चार अज्ञात हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की। मामले में बीएनएस की अन्य धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जगदीशपुर निवासी विमलेश कुमार का आरोप है कि 15 फरवरी को वह गांव के ही बाबूलाल गुप्ता के साथ बाइक से शिवरात्रि पर लगे मेले को देखने के लिए पटना गया हुआ था। वहां से शाम को लौटते समय लिलारी मोड़ के पास पहुंचा तो वहां सगे भाई अनिल बिंद, सुनील बिंद तथा विकास बिंद, सूरज बिंद व तीन-चार अन्य रास्ता रोककर खड़े मिले। जैसे ही बाबूलाल ने बाइक रोका। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी और उसके दोस्त की पिटाई शुरू कर दी गई। आरोप है कि बाबूलाल का गला दबाते हुए मारा-पीटा गया। उसके जेब में रखे पांच हजार नकद और बाबूलाल का सोने का लॉकेट छिन लिया गया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी खासी धक्का-मुक्की की गई। पन्नूगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। तब विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। वहां से मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें