फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाने-पीने का लालच देकर बाल श्रमिकों से कराया टेंट का कार्य, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था का लालच देकर दो नाबालिग भाइयों से टेंट की दुकान पर चार महीने तक काम करवाया गया। पीड़ितों ने जब उसने मेहनताना के पैसे मांगे तो गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी गई। पिता की तहरीर पर बीजपुर पुलिस ने टेंट संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खम्हरिया निवासी दिनेश कुमार पनिका ने बुधवार की सुबह थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपी। बताया कि उसके बेटे शनि कुमार और सूरज कुमार (11) को उनके गांव का ही सुमंत सिंह गोड़ खाने-पीने का लालच देकर चार माह तक अपने टेंट की दुकान पर रखकर काम करवाया। जब उन्होंने उनसे पैसे मांगे तो इंकार कर दिया गया। एतराज पर गाली गलौज करते हुए जान से धमकी दी गई। तहरीर में कहा है कि उसके बेटों से बाल मजदूरी कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें