हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूरा फगुई निवासी प्रशांत सिंह राजपूत ने एक असलहे से फायरिंग करने का वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो वह एक कार्यक्रम का होना बताया गया। चौकी इंचार्ज मछलीशहर ने आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।