फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मऊ और मेरठ के बीच आज होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे 22वां चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच हुए। पहले मैच में मेरठ ने वाराणसी की टीम को हराया तो दूसरे मैच में मऊ ने गोरखपुर को हराया। मंगलवार को फाइनल में मऊ और मेरठ की टीम भिड़ेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामा हॉस्पिटल के डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। विकास यादव ने 25, बृजेश 27, संदीप ने 16 रन बनाए। मेरठ टीम के गेंदबाज अजय यादव ने 4, कुलदीप चौहान और सोनू कुशवाहा ने दो-दो विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की टीम ने 19.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तनुज त्रिपाठी को दिया गया।
दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच गोरखपुर व मऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। हेमंत ने 57, भानु ने 32, दुर्गा ने 16, राहुल ने 12 रन जोड़े। गोरखपुर विकास यादव ने 4, रंजीत व अमरजीत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी गोरखपुर की टीम ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। इस मैच को 46 रनों से मऊ ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें