फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली क्षेत्र के न्यू काॅलोनी में बुधवार की देर शाम कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट में एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित इंद्रहास सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह वह सेक्टर नौ स्थित न्यू काॅलोनी में बने मकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दिनेश यादव की पत्नी रानी और उनका बेटा अनमोल कूड़े से भरी बाल्टी लाकर घर के सामने पलट दी। जब इंद्रहास ने कूड़ा फेंकने का विरोध किया तो अनमोल उन्हें गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान पड़ोसी दिनेश यादव भी आकर मारपीट करने लगे। हो हल्ला होने पर मौके पर पहुंचे मुहल्ले वालों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। झगड़े के बाद इंद्रहास ने ओबरा कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता कराकर घर भेज दिया। आरोप है कि बुधवार की देर शाम दिनेश यादव अपने पुत्र अनिरुद्ध, अनमोल, पत्नी रानी, हिमांशु गुप्ता सहित करीब 5-6 अन्य लोगों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर इंद्रहास के पहुंचकर उसकी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को गंभीर रूप से चोट आई। लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चोपन सीएचसी भेजा। वहीं पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें