फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के बीच मारपीट, एक गंभीर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के पंजरेह बस्ती में बृहस्पतिवार देर रात मामूली बात को लेकर महिलाओं के बीच हुई मारपीट एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। पीड़ित महिला के नाजुक अंगों में लगी गंभीर चोट के चलते रीवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।पूरे मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के निर्देशन पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया।विवरण के मुताबिक अनुसार मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजरेह बस्ती निवासी अनारकली बैगा पत्नी राम कुमार बैगा 32 वर्ष ने पुलिस को तहरीर दी कि गुरुवार देर शाम उसके पड़ोस में रहने वाली ज्योति साकेत एवं अशोक साकेत की पत्नी रामकली ने उसे शराब पिलाया। इसके उसके साथ मारपीट व गाली गलौच शुरू कर दी गई। इसी बीच ज्योति व रामकली ने अनारकली की पिटाई कर दिया। इस दौरान अनारकली के नाजुक अंगों में भी गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय बैढ़न भेज दिया गया, वहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए महिला को देर रात रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। मोरवा के नगर निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें