घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोमखरी गांव में आटा चक्की की दुकान पर रविवार को गेहूं की पिसाई को लेकर उपजे विवाद में आटा चक्की मालिक और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि डोमखरी गांव में आटा चक्की की दुकान पर दो पक्षों में रविवार को मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रोहित पांडेय, जयप्रकाश मौर्य और दूसरे पक्ष से कुंजन अग्रहरि, उनके भाई नंदू अग्रहरि निवासी बंधा और उनके रिश्तेदार गोरालाल को गिरफ्तार किया गया। सभी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।