रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिवि
सोनभद्र। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उसे बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मनोचिकित्सक सौरभ कुमार सिंह ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जागरूक किया। काउंसलर विनय कुमार श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श से संबंधित जानकारी प्रदान की। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल मौर्य ने ध्यान, विश्राम और आध्यात्मिक जीवन जीने की कला को वैज्ञानिक तरीके से समझाया। प्रदर्शनी के माध्यम से पोस्टर, पंफलेट और बैनर द्वारा भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई गई। छात्राओं के अभिभावकों को भी मेंटल वेलनेस एंड काउंसिलिंग रूम का भ्रमण कराया गया और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया।