रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर एक महिला मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि खाड़पाथर में सुनील अग्रवाल नामक व्यवसायी का मकान बन रहा था उसमें म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव की महिला संपतिया (50) कार्य कर रही थी। दोपहर की छुट्टी में वह भोजन करने के बाद छत पर गई, जहां उसे करंट लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल हिंडाल्को चिकित्सालय ले गए। वहां पहुंचने तक उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।