रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक स्थित एक आवास में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृति कार्यक्रम में शामिल
- फोटो : सांकेतिक
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक स्थित एक आवास में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जश्न मनाया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजी महिलाओं की प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर कीर्ति वर्मा, अंजलि, वंदना शर्मा, कुसुम, खुशी दुबे, नेहा, साधना, अंजना, किरण और मालती समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।