फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार्रवाई के डर से 1750 ने सरेंडर किया कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दस बीडीओ की अध्यक्षता में राशन कार्डधारकों के कार्डों का सत्यापन चल रहा है। जिसमें 63 कार्डधारक अपात्र मिले हैं, जिनका कार्ड निरस्त कर दिया गया है। वहीं डर से अब तक 1750 लोगों ने स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है। आपूर्ति विभाग की ओर से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मृत हो चुके तथा विस्थापितों को चिह्नित कर उनका राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के मुताबिक सदर, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में करीब 3 लाख 99 हजार 192 कार्डधारक हैं। जिले के दस ब्लॉक में खंड विकास अधिकारियों और नगरीय इलाकों में सभी ईओ की अध्यक्षता में कार्डों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसकी मॉनिटरिंग डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। आपूर्ति विभाग के एआरओ रिपुसूदन आर्या ने बताया कि जनपद में कुल 2550 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। इसमें आर्थिक रूप से संपन्न लगभग 63 परिवार भी कार्ड पर राशन उठाते मिले थे। वहीं 1750 ने स्वयं कार्ड सरेंडर किया है। 200 विस्थापित एवं 554 मृतकों का भी राशन कार्ड निरस्त हुआ है। कहा कि राशनकार्डों के सत्यापन अंतिम चरण में है। पात्रों का चयन कर कार्ड बनाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें