फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सिंगरौली (मप्र) के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई में बृहस्पतिवार को बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ग्राम नौगई निवासी रामभवन बैगा (47) बृहस्पतिवार को किसी बात पर अपनी पत्नी सुकवंती को गाली गलौज देते हुए मारने के लिए दौड़ पड़ा। नशे की हालत में उसने हाथ में कुल्हाड़ी उठा लिया। जान बचाने के लिए महिला खेत की ओर भागी। इसी दौरान वहां पहुंचा पुत्र मनधारी बैगा ने पिता को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि रामभवन ने बेटे पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। पिता से कुल्हाड़ी छीनते हुए उस पर हमला कर लिया। सिर पर जोरदार प्रहार से रामभवन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मनधारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी टीआई डीएन राज मौके पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीआई ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें