फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता और पुत्रियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र खलियारी बाजार के समीप बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार खलियारी गांव निवासी अवधेश चंद्र पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय (35) गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अवधेश की बाइक पर बैठी बेटी स्वर्णलता (13) और स्नेहलता (11) को मामूली चोटें आईं। उधर हादसे के बाद मैजिक को छोड़ कर चालक फरार हो गया। आसपास के लोग घायल को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायपुर थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय ने बताया कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। घायल या उनके घरवाले जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें