फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन कर केंद्र प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सागोबांध। म्योरपुर विकास खंड के सागोबांध धान क्रय केंद्र प्रभारी पर किसानों ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि धान क्रय केंद्र सागोबांध पर धान खरीद की शुरुआत की गई परंतु कुछ ही दिन बाद केंद्र को सागोबांध से एक किलोमीटर दूर फरीपान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास धान खरीद किया जाने लगा। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी उनसे धान मंगवा लिए। कुछ धान तौल करा कर खाते में भुगतान भी कर दी गई। अब जब अवशेष रुपये की मांग की जा रही है तो प्रभारी कहते हैं कि धान खरीद बंद हो चुकी है। अब अपना-अपना धान वापस ले जाओ। ग्राम प्रधान इंद्र देव यादव ने आरोप लगाया कि किसानों का शोषण किया गया है। एक क्विंटल धान में पांच किलो से लेकर 10 किलो तक धान कमीशन में लिया गया है। किसी भी किसान को खाली बोरा भी नहीं दिया गया है। तौल कराने के लिए लदाई एवं उतराई का पैसा भी 25 रुपये क्विंटल की दर से लिया गया है। सागोबांध के किसान रामलखन, विश्वनाथ यादव सहित अन्य किसानों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध मे क्रय केन्द्र प्रभारी से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें