फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में उतरे किसान, अलाइनमेंट बदलने की मांग

विज्ञापन
चतरा ब्लॉक के संडी गांव में किसानों में पौधे वितरित करते संदीप मिश्र, स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के संडी गांव में सोमवार को पेड़ हैं तो प्राण हैं... अभियान के तहत कई किसान परिवारों को आम के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पौधरोपण के साथ ही प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट को लेकर किसानों ने विरोध जताया और सरकार से पुनर्विचार की मांग की। कार्यक्रम में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के किसान वर्तमान एलाइनमेंट पर प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे नहीं चाहते। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत कर बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की मंशा से परियोजना को आगे बढ़ा रही है। सुझाव दिया कि इसे हिंदुवारी से जिला मुख्यालय, रामगढ़, करौंदिया, मगरदह और गणवान होते हुए बनाया जाए, ताकि किसानों की खेती पर कम से कम असर पड़े। गांव के डॉ. रवि शुक्ला ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान और आमजन दोनों के हितों के अनुरूप नहीं हैं। गांव के सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि किसानों को खाद लेने से लेकर अपनी फसल बेचने तक लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में सुरेंद्र मौर्य, डेविड कनौजिया, दिनेश पटेल, शत्रुघ्न बिंद, विजय चौहान, गणेश, अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें