सोनभद्र। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। रॉबर्ट्सगंज तहसील के 54 गांवों में राजस्व अभिलेखों के सत्यापन करते हुए किसानों का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम चर्चित गौड़ ने शनिवार को इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक समीक्षा की। करीब 310 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेस वे जिले में बभनी के परसा टोला तक जाएगा। डीएम ने कहा कि परियोजना से प्रभावित प्रत्येक गांव का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कर किसानवार विवरण तैयार करें। इसमें खाता संख्या, खातेदार का नाम, सह खातेदार, भूमि में हिस्सेदारी, भूमि सीलिंग की स्थिति दर्ज की जाए। ग्राम सभा, सरकारी, निष्क्रांत और शत्रु संपत्ति से जुड़ी भूमि का अलग विवरण भी तैयार करने के निर्देश दिए गए।