म्योरपुर के बनवासी सेवा आश्रम में ग्राम स्वराज्य सम्मेलन में मंचासीन समाज कल्याण मंत्री संजीव ग
- फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। वनवासी सेवा आश्रम में दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को सम्मेलन की शुरुआत कर्म योगी प्रेमभाई के प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने किसानों को खुद की गरिमा बढ़ाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि उद्योगपति अरुण जैन ने कहा कि समय के साथ किसानों को आगे बढ़ने और उपज की योजना बनाने की जरूरत है। किसान हीन भावना का त्याग करें और खुद की ताकत पहचानें। शहरी लोगों ने किसानों को गरीब कहा और यह धारणा बन गई, जबकि सबसे सुखी किसान हो सकता है। राज्य मंत्री संजीव गोंड और विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि आजादी के एक दशक बाद प्रेम भाई ने इस क्षेत्र में हर खेत को पानी हर हाथ को काम की अलख जगाई। शुभा प्रेम ने आश्रम के वर्ष भर में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट रखी। ग्रामीण अगुआ रामचंद्र, रामजतन, रामलोचन, बेचन आदि ने गांव और खुद से किए गए प्रयास की बात रखी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ विवेक सरोज ने कृषि के साथ पशुपालन पर जोर दिया। तीसरी सरकार के संयोजक डॉ चंद्रशेखर प्राण ने पंचायतों के सशक्तिकरण की चर्चा की। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बाल कलाकारों ने शैला नृत्य और गीत के जरिए देश भर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया। अध्यक्षता साहित्यकार अजय शेखर ने किया। इस मौके पर वसंत भाई, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह, डॉ विभा, रविंद जायसवाल, प्रेमचंद यादव, जीत सिंह खरवार, विमल भाई रहे। संचालन शिवशरण सिंह ने किया।