सलखन। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन बरवाटोला गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई।
गांव निवासी दीनानाथ विश्वकर्मा (55) बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे। इसी दौरान सर्प ने हाथ में डस लिया। दीनानाथ ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें चोपन सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।