शक्तिनगर। मुहर्रम की पूर्व संध्या पर परंपरानुसार अनपरा बाजार पहाड़ी स्थित मस्जिद में मिलाद का आयोजन हुआ। हुसैनी कमेटी अनपरा के सचिव अयूब खान नायला ने बताया कि इमाम हुसैन की शहादत को सजदा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। शहीद ए करबला को याद कर सभी की आंखें नम हो गईं। सुल्तान शहरयार खान, जुल्फिकार अली, शहजाद अली, आजाद अली, रिजवान खान आदि मौजूद रहे। इस दौरान लंगरखानी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह अनुपालन किया गया। आयोजन में जसीम, सिकंदर, मोनू, इरफान, राजाबाबू ने अहम भूमिका निभाई।