ओबरा निवासी सत्य प्रकाश पाण्डेय को नियुक्ति पत्र देते विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी
विश्व हिंदू महासंघ नेतृत्व की तरफ से ओबरा निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय को प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज में महासंघ की तरफ से संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने घोषणा की और नियुक्ति पत्र दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सत्य प्रकाश संगठन के प्रति दो दशक से समर्पित हैं। उनकी कर्तव्य और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सत्यप्रकाश का फूल माला पहनाकर बधाई दी। वहीं नव नियुक्त प्रदेश मंत्री ने कहा कि संगठन हिंदुत्व के लिए सदैव समर्पित रहा है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृ शक्ति) सुमन पटेल, प्रदेश महामंत्री राजू सिंह प्रधान, प्रदेश मंत्री (मीडिया) नूतन सिंह, प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गौड़, जिलाध्यक्ष विजय यादव, चंदन सोनी, नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे आदि उपस्थित रहे।