फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्रों का राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरण में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेणुकूट के तीन छात्रों ने सफलता प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के प्रथम चरण की परीक्षा तीन नवंबर 2019 को हुई थी। आदित्य बिड़ला पबल्कि स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यहां के तीन छात्रों राहुल कुमार यादव, हरे कृष्णा तथा साहिल कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के प्रथम चरण की राज्य स्तरीय परीक्षा में सफलता आर्जित की है। पिछड़ा वर्ग श्रेणी के छात्र राहुल कुमार यादव ने 200 अंकों में से 159 अंक प्राप्त कर यूपी में 10वां स्थान, छात्र हरे कृष्णा ने 156 अंक प्राप्त कर 13वां और साहिल कुमार जायसवाल ने 151 अंक प्राप्त कर 18वां स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 10 मई को होनी थी, किंतु कोविड.19 के नाते परीक्षा अग्रिम सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. स्मिता सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चौहान एवं विद्यालय परिवार ने इन छात्रों एवं इनके अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। बता दें कि छात्र राहुल कुमार यादव तथा साहिल कुमार जायसवाल के पिता हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें