फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर डायरिया के मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के आमडीह गांव में डायरिया के बढ़ते मामलों के बीच जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। वहीं मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण में गांव में साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था बेपटरी मिली।
विज्ञापन

पेयजल का उचित प्रबंध न होने व गावों में साफ-सफाई में लापरवाही के कारण जिले के कई गांवों में डायरिया तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले दिनों चतरा ब्लॉक के खलियारी और घोरावल ब्लॉक के कनेटी गांव में बड़ी तादाद में डायरिया के मरीज मिले थे। वहीं दोनों स्थानों पर एक-एक मौतें हुई थी। ऐसे में डायरिया के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।
शनिवार को सदर ब्लॉक के मधुपुर क्षेत्र के आमडीह में डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर के निर्देश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधूपुर की टीम की ओर से आमछीह गांव के कोल बस्ती में कैंप लगाया गया था। 29 लोगों की जांच में डायरिया के 17 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

वहीं रविवार को जिला स्तरीय इपिडेमिक सेल ने नोडल अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल के नेतृत्व में गांव में कैंप लगाया। जहां गांव में टीम ने घर-जाकर लोगों की जांच की। वहीं सभी को पानी को साफ करने की गोली दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। रविवार को कोई नया मरीज नहीं मिला हैै। स्वास्थ्य टीम में पीएचसी केंद्र केकराही अधिक्षक डॉ. डी के चतुर्वेदी, आईडीएसपी से आशिष कुमार, फर्मासिष्ट संतोष पाल, एलटी मनीष जायसवाल, वार्ड व्याय राजेंद्र प्रसाद, एएनएम ममता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
टीम के निरीक्षण में गांव में गंदगी का अंबार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में निरीक्षण के दौरान बस्ती के तीनों सरकारी हैंडपंपों के पास गंदगी का अंबार मिला। वहीं घास फूस से आसपास की जगह पटी रही। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधान को गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। वहीं प्रधान को ब्लिचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। वहीं ग्राम पंचायत में पेयजल की व्यवस्था खराब होने से अन्य जगह से गांव में टैंकर से शुद्ध जल 15 दिनों तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें