दुद्धी। कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के परीक्षा नियंत्रक ने नोवेल कोरोना संक्रमण के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए एमए, बीएड व एलएलबी सहित अन्य सेमेस्टर की द्वितीय और चतुर्थ तथा षष्टम की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दिया है। अब परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के सात जून तक फॉर्म भर सकते हैं। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के परीक्षा प्रभारी डॉ. रामसेवक यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए बिना विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि सात जून निर्धारित की गई हैं। जबकि 500 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 10 जून तक तथा 1000 रुपये विलम्ब के साथ 12 जून तक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया गया है।