फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मासूम भाई-बहनों का शव देख सहम गया हर कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन फासिल्स पार्क मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसे में मृतकों के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों का शव और परिजनों का करुण क्रंदन देख हर किसी की आंखें भर आईं। उधर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव पहुंचे अफसरों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सरकार की ओर से आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फासिल्स पार्क के समीप घर के बाहर खेल रहे अंश (6), उसकी बहन जाह्नवी (4) और पड़ोसी अंशू उर्फ अन्नू भारती (27) को बृहस्पतिवार की रात बेकाबू हाइवा ने कुचल दिया था। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा भी मचाया था। मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अफसरों को मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी सहित अन्य अफसर पीड़ितों से मिले। उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकारी योजना के तहत मदद उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कराई। वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को दूसरे दिन भी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस व पीएसी के जवानों ने किसी तरह स्थिति संभाली। बाद में क्रेन की मदद से हाइवा को घटनास्थल से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें