फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लाखों की नाली भी नहीं रोक सकी जलभराव, पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित परसाटोला बाजार में सोमवार को हुई पहली तेज बारिश ने लाखों रुपये की लागत से बनी नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पिछले वर्ष करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया था। लेकिन पहली ही बारिश में नाली पानी की निकासी करने में विफल रही और सड़क पर पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण छोटे वाहनों के चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय ग्रामीण श्यामजी, वीरेंद्र कुमार, अरविंद, विनोद कुमार, केशवदास, रामचंद्र, अजय कुमार आदि ने नाली निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शिव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें