घोरावल में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते प्रशिक्षु शिक्षक। स्रोत स्वयं
घोरावल। जनगणना-2027 के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में चल रहे जनगणना कार्मिकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना से संबंधित निर्धारित 40 प्रश्नों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मोबाइल एप के उपयोग, प्रपत्र भरने, आंकड़ों के संकलन एवं प्रविष्टि की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने तथा प्रत्येक प्रविष्टि में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों में विनोद कुमार, अनिल कुमार प्रजापति, मनीष कुमार पटेल, बृजेंद्र कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह पटेल, प्रशांत सिंह, सुनील कुमार एवं मयंक कुमार दुबे शामिल रहे। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राजेश चौबे, लेखपाल सरदार भगत सिंह, अशोक शर्मा, आदित्य प्रकाश यादव, शिव कुमार पाल, महेश कुमार गुप्ता एवं अनुराग गगन सहित अन्य कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे।