फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फार्म-6 में गलत मोबाइल नंबर डालने पर लगेगी रोक, सीएससी संचालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों पर अंकुश लगाने के लिए जन सुविधा केंद्र (सीएससी) संचालकों को फार्म-6 भरने की प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आवेदन की सही प्रक्रिया, आधार आधारित ई-साइन, रेफरेंस नंबर और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर संचालकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन फार्म-6 जमा करने के बाद कई बार नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण आवेदक के मोबाइल पर रेफरेंस नंबर का संदेश नहीं पहुंचता। ऐसे में जानकारी के अभाव में आवेदक दोबारा आवेदन कर देते हैं। इससे मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की एक से अधिक प्रविष्टियां होने की आशंका रहती है। इस समस्या को रोकने के लिए सीएससी संचालकों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधार आधारित ई-साइन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फार्म-6 का अंतिम सबमिशन होता है। ई-साइन सफल होने पर आवेदन का रेफरेंस नंबर जनरेट होता है और स्क्रीन पर आवेदन जमा होने का संदेश प्रदर्शित होता है। मोबाइल पर संदेश नहीं मिलने की स्थिति में संचालक स्क्रीन पर दिख रहे रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट लेकर या उसे नोट कर आवेदक को उपलब्ध कराएंगे, ताकि दोबारा आवेदन की जरूरत न पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्म-6 में आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज किया जाए। संचालक अपना नंबर या गलत और काल्पनिक नंबर दर्ज न करें। आवेदक का पूरा आवासीय पता और सही पिन कोड भरना भी अनिवार्य होगा, जिससे मतदाता पहचान पत्र की डाक से समय पर डिलीवरी हो सके। पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिये आवेदक आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे। इसी नंबर की मदद से ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के साथ वोटर्स सर्विस पोर्टल और ईसीआईनेट एप पर मतदाता सूची में नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदेय स्थल और बीएलओ की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें