फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की जॉब कार्ड फीडिंग कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। विकास खंड करमा में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी गुरुशरण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एडीओ पंचायत, एपीओ, सचिवों और तकनीकी सहायकों की बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ ने मनरेगा के तहत श्रमिकों की ई-केवाईसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य शुरू होने से पूर्व सीआईबी बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यस्थलों पर जॉब कार्ड रखने, श्रमिकों के लिए छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सातों आवश्यक रजिस्टर पूर्ण रखने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची तैयार करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की जॉब कार्ड फीडिंग कराने को कहा। शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों को व्यवस्थित रखने तथा केयरटेकरों का मानदेय समय से भुगतान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा कन्या सुमंगला योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों की पहचान कर चयन करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर बृजेश कुमार सिंह, अभय कुमार मौर्य, सुनील कुमार, विंध्यवासिनी मिश्र लहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें