फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंजीनियर की पत्नी का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर विद्युत विहार में स्थित नाले में इंजीनियर की पत्नी का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

पावर प्रोजेक्ट में इंजीनियर (एमजीआर) रामसकल तृतीय सी श्रेणी आवास में रहते हैं। बताया जा रहा है रामसकल की पत्नी उषा देवी (55) रविवार की शाम आवास से बाहर निकली, लेकिन घर नहीं लौटीं। परिजनों ने खोजबीन की मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। हालांकि रात में लोगों ने घर के समीप गहरे नाले में उषा को गिरा पाया। परिजन व पास पड़ोस के लोग उषा को लेकर एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें