फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर 220 लोगों को लगाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरसड़ा, भैंसवार व धौराकुंड गांवों में कैंप लगाकर 220 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें से सर्वाधिक वैक्सीन मरसड़ा गांव में 150 लोगों को लगाई गई। मरसड़ा गांव में एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे ग्राम पंचायत में भ्रमण किया और वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। मरसड़ा ग्राम पंचायत में कुल 150 महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने कोविड वैक्सीन लगवाई। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्नाप्रसाद ने बताया कि मरसड़ा गांव में 150, धौराकुंड गांव में 50 और भैंसवार गांव में 20 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के बाद सभी को आधे घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया। उन्होंने बताया कि घोरावल सीएचसी व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें